पूर्णियां से बालमुकुन्द यादव की रिपोर्ट
पूर्णियाँ : आज आम आदमी पार्टी की पूर्णियाँ ईकाइ द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित की गयी, जिसमें आम आदमी पार्टी के बिहार प्रभारी सह बुड़ाड़ी विधानसभा विधायक (दिल्ली प्रदेश) संजीव झा, आप के केंद्रीय नेतृत्व से विपिन राॅय, प्रदेश नेतृत्व से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु, मुख्य प्रवक्ता डॉक्टर शशिकांत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष रीना श्रीवात्सव, राकेश यादव समेत जिले भर से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश पर्यवेक्षक, पूर्णियाँ जिला प्रभारी नियाज अहमद ने की
यहाँ पहुँचने पर कार्यकर्ताओ ने फुल मालाओं से स्वागत किया। विधायक संजीव झा समेत अन्य नेताओं ने शहीद अजीत सरकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।पूर्णियाँ जिला इकाई द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन नियाज अहमद ने किया तथा स्वागत भाषण आप के पूर्णियां जिला काॅर्डिनेटर ईरशाद पूर्णवी ने दिया तथा धमदाहा विधानसभा प्रभारी मोजाहिदुल ईस्लाम ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया इस अवसर पर पूर्णियाँ विधानसभा प्रभारी रूपेश झा ने संजीव झा को फनीश्वरनाथ रेणु की पूस्तक मैला आंचल भेंट की
इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार प्रभारी संजीव झा ने दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में उनकी सरकार बनी तो दिल्ली के तर्ज पर ही बिहार का भी विकास होगा।