कुरासेला से मणिकांत रमन की रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित भूखे प्यासे जीवन जी रहे हैं। लेकिन राहत के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। सामुदायिक किचन में बाढ़ पीड़ितों को जो दाल खिलाया जा रहा है, वो जानवरों के खाने लायक भी नहीं है। पुर्व विधायक ने कहा कि जनता बाढ़ के प्रकोप से त्रस्त है और सरकार के अधिकारी लूट खसोट में मस्त हैं। इससे पूर्व विधायक श्री यादव रेलवे माल गोदाम पर शरण लिए बाढ़ प्रभावितों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए
पीड़ित परिवारों के परेशानियों को जानने के बाद जिलाधिकारी से बात कर समाधान करने का आश्वासन बाढ़ पीड़ितों को दिया। इस दौरान पूर्व जिला पार्षद उमेश कुमार उर्फ उमा यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार साह, युवाध्यक्ष अजय कुमार यादव, महेश राय, प्रदीप महलदार, मो असलम, मुखिया गगन महलदार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कुरसेला/कटिहार। मानवता शर्मशार हो गया, मुख्यमंत्री का जो कहना है कि बिहार सरकार के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है, वैसा नहीं है। अफसरशाही चरम पर है, आपदा के नाम पर लूट खसोट में अफसर व्यस्त है। उक्त बातें शुक्रवार को रेलवे माल गोदाम पर शरण लिए बाढ़ प्रभावितों से मिलने के बाद बरारी के पुर्व राजद विधायक नीरज यादव ने कही