एसपी ने किया थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

  

टेढ़ागाछ/सिटी हलचल न्यूज़ 

किशनगंज।टेढ़ागाछ पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने शुक्रवार को टेढ़ागाछ एवं फतेहपुर थाना  का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों द्वारा एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।निरीक्षण के दौरान थाना से जुड़ी मामलों के विभिन्न अभिलेखों की जाँच की गयी। जाँच के दौरान अधतन अभिलेखों एवं लंबित मामलों की समीक्षा की।उन्होंने बताया कुछ त्रुटियां पायी गयी है।जिसको सुधार करने का निर्देश दिया गया है


एसपी ने थाना परिसर बैरिकेड, मालखाना, थाना कार्यालय में साफ सफाई का अवलोकन किया। थाना परिसर का मुआयना कर  सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। मौके पर टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम , फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी व अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे

फतेहपुर थाना का निरीक्षण करने के बाद एसएसबी कैंप फतेहपुर में एसएसबी जवानों से मिलकर सीमा क्षेत्र से सटे इलाकों के बारे में जानकारी ली।वहाँ चल रहे गतिविधियों की जानकारी एसएसबी के जवानों ने दी। इस दौरान असिस्टेंट कमांडेंट आयुष कुमार, फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टी कुमारी व अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post