असहाय महिलाओं के बीच किया गया कूपन वितरण

मुरलीगंज /सिटी हलचल न्यूज़ 

मधेपुरा : महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव आश्रम ट्रस्ट द्वारा जोरगामा में असहाय महिलाओं के बीच कूपन वितरण किया गया। सभी कूपन प्राप्त महिलाओं के बीच सारी का वितरण किया जाएगा। ट्रस्ट के संस्थापक इंद्रभूषण इंसाफ ने बताया कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी महिलाओं को एक एक साड़ी भेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिव आश्रम ट्रस्ट नाम से संचालित हो रही यह संस्था हर जरूरतमंद लोगों को मदद करने का प्रयास करती है


संस्था  का उद्देश्य है कि हर असहाय, जरूरतमंद, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद, उनके खेल के भावना को बढ़ाना, बुजुर्गों की सेवा, वाहन चालकों को सड़क नियम के बारे में बताना अन्य कई बिंदु पर संस्था लोगों के सेवा करने के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अत्यधिक ठंड पड़ने पर संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र एवं कंबल प्रदान किया गया था। कूपन वितरण के दौरान ई. संजय कुमार दास, रमेश कुमार, सुनील कुमार, ब्रजेश लाल, रविन्द्र साह, मधुसूदन साह एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post