ठाकुरगंज बाईपास एवं पुल निर्माण को मिली स्वीकृति,पूर्व मंत्री ने सीएम का जताया आभार

कियशनगंज /वाददाता

ठाकुरगंज : बिहार कैबिनेट की बैठक में  प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा को अमली जामा पहनाते हुए ठाकुरगंज बाईपास और महानंदा पुल के निर्माण की घोषणा का पूर्व मंत्री नौशाद आलम ने स्वागत किया है। बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए नौशाद आलम ने कहा की किशनगंज के दौरे पर इलाके की मुलभुत समस्याओं का  स्थल पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद उस समस्या के निवारण के लिए तुरंत घोषणा नितीश कुमार के अलावे किसी नेता से संभव नहीं था। श्री आलम ने कहा की नितीश कुमार ने  बिहार की जरूरत को समझते हुए विकास की रूपरेखा तैयार की है


जिसका नतीजा यह हुआ की ठाकुरगंज प्रखंड के लिए  101 करोड़ की दो महत्वपूर्ण योजना की घोषणा मुख्यमंत्री ने मंगलवार को किया।  उन्होंने कहा की घोषित   बाईपास ठाकुरगंज शहर के जाम की समस्या का निवारण करेगा ही साथ ही  महानंदा नदी पर  पुल निर्माण होने से वहा लगने वाली जाम की समस्या से भी लोगो को निजात मिलेगा। उन्होंने कहा की  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल के दौरान बिहार में सड़कों पर सबसे ज्यादा काम किया गया है

जिसका नतीजा है कि बिहार के लगभग सभी गांव सड़कों से जुड़ चुके हैं। बावजूद इसके सड़क पर परिवहन की रफ्तार तेज रहे इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार प्रयासरत हैं। सरकार का विभाग नई योजनाओं पर काम कर रहा है। इन्हीं योजनाओं के तहत विभिन्न शहरों में लगने वाले जाम को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत इन दोनों परियोजनाओं की घोषणा की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post