75 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास

 

बनमनखी/सिटिहलचल न्यूज

पूर्णिया। महाराजगंज पंचायत के रजवाड़ीह में मुख्य सड़क से जेवीसी नहर तक सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक बिहार विधानसभा मुख्य सचेतक विधायक दल श्रीकृष्ण कुमार ऋषि ने किया। सड़क की लागत 75 लाख हैं। वहीं इस मौके पर विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण की माँग काफी दिनों से हो रही थी। अब सड़क बन जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी


इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश रंजन यादव, बड़हरा मंडल अध्यक्ष मंटू कुमार दास, जिला भाजपा सहकारिता संयोजक दिलीप झा, भाजपा नेता नितिन जायसवाल, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सत प्रकाश यादव, सत्यम ठाकुर मंडल महामंत्री संतोष गुप्ता, महाराजगंज पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, अधिवक्ता राकेश सिंह एवं ग्रामीण उपलब्ध थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post