पूर्णिया/सिटिहलचल न्यूज
बिहार में बड़े पैमाने पर सीनियर आईपीएस का तबादला किया गया है। कुछ आईपीएस की नयी जगह पर पोस्टिंगहुई है, वहीं कुछ आईपीएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अब तक पटना के एसएसपी रहे राजीव मिश्रा का भी तबादला कर दिया गया है। राजीव मिश्रा को अब एटीएस में डीआईजी बनाया गया है। वही अपराध अनुसंधान विभाग में एसपी अवकाश कुमार को अब पटना के एसएसपी होंगे। गृह विभाग द्वारा शनिवार को जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजे हेड क्वार्टर कुंदन कृष्णन को अब एडीजे अभियान विशेष कार्य बल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वही बिहार मानवाधिकार आयोग के एडीजे डॉक्टर अमित कुमार जैन अब एडीजे वीकर सेक्शन, अपराध अनुसंधान विभाग के भी प्रभार में रहेंगे। एडीजे, अभियान अमित राज अब एडीजे सिक्योरिटी होंगे। इसी प्रकार आतंकवाद निरोधी दस्त के पुलिस महानिरीक्षक शालीन को अब पुलिस महानिरीक्षक, सिक्योरिटी के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक राकेश राठी को तकनीकी सेवाएं एवं संचार का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक राजेश कुमार अब बिहार मानवाधिकार आयोग में पुलिस महानिरीक्षक होंगे. पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय विनय कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक अभियान, विशेष कार्य बल होंगे. अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस महानिरीक्षक पी कन्नन अब पुलिस महानिरीक्षक रेल, होंगे.अपराध अनुसंधान विभाग में अब तक पुलिस महा उप निरीक्षक रहे दलजीत सिंह को अब अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है जबकि पूर्वीय क्षेत्र, भागलपुर के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार अब पुलिस महानिरीक्षक भागलपुर होंगे
डीआइजी, कार्मिक, रंजीत कुमार मिश्रा अब आईजी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस होंगे। जबकि मुंगेर के डीआईजी संजय कुमार अब डीआईजी साइबर क्राइम बनाए गए हैं। इसी प्रकार बेगूसराय क्षेत्र के डीआईजी विकास कुमार को विशेष निगरानी इकाई में डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी नवीन चंद्र झा अब निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीआईजी होंगे। तिरहुत क्षेत्र के डीआईजी बाबूराम अब डीआईजी, कार्मिक होंगे। पश्चिम चंपारण के डीआईजी जयंत कांत अब अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी होंगे। स्पेशल ब्रांच में एसपी सुधीर कुमार पोरिका को डीआइजी सह उप महासमादेष्टा बिहार होम गार्ड और फायर सर्विसेज बनाया गया है. खगडिया के एसपी चंदन कुशवाहा को डीआइजी तिरहुल क्षेत्र, मुजफ्फरपुर बनाया गया है. आतंकवाद निरोधी दस्ता के डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल को डीआईजी पूर्णिया बनाया गया है। वैशाली के एसपी हरकिशोर राय को डीआईजी, चंपारण क्षेत्र, बेतिया, बांका के एसपी सत्य प्रकाश को डीआईजी, शाहाबाद क्षेत्र, गया के एसएसपी आशीष भारती को डीआइजी बेगूसराय क्षेत्र, मुजफ्फरपुर के एसपी राकेश कुमार को डीआइजी मुंगेर क्षेत्र, अरवल के एसपी राजेंद्र कुमार भील को डीआईजी अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की समादेष्टा डॉक्टर स्वप्न गौतम मेश्राम को डीआईजी मिथिला क्षेत्र, भागलपुर के एसपी आनंद कुमार को एसएसपी गया, अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी रवि रंजन कुमार को समादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी, समादेष्टा बिहार गृहरक्षा वाहिनी डॉक्टर इनामुल हक मेंग्नू को एसपी अरवल बनाया गया है
इसी प्रकार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 बेगूसराय के समादेष्टा आमिर जावेद को एसपी वीकर सेक्शन और महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग आतंकवाद निरोधक दस्ता के एसपी संजय कुमार सिंह को एसपी विशेष कार्यबल अभियान, सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी को एसपी, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के समादेष्टा उपेंद्रनाथ वर्मा को एसपी बांका, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल डॉक्टर गौरव मंगल को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7 कटिहार, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 के समादेष्टा योगेंद्र कुमार को एसपी मधुबनी, ईआरएसएस के एसपी दयाशंकर को एसपी स्पेशल ब्रांच, बिहार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी को एसपी, अपराध अनुसंधान विभाग, विशेष सुरक्षा बल के समादेष्टा, हरिमोहन शुक्ला को एसपी कैमूर, अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी, कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग जितेंद्र कुमार को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 5 पटना, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस एक के समादेष्टा हृदयकांत को एसएसपी भागलपुर, मधुबनी के एसपी सुशील कुमार को एसएसपी मुजफ्फरपुर, विशेष कार्य अभियान के एसपी प्रमोद कुमार यादव को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस वैन के समादेष्टा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है
इसी प्रकार कैमूर के एसपी ललित मोहन शर्मा को एसपी, वैशाली, पटना के ग्रामीण एसपी, विश्वजीत दयाल को एसपी सिटी, मुजफ्फरपुर, नवगछिया के एसपी पूरण कुमार झा को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा, गया की सिटी एसपी प्रेरणा कुमार को एसपी नवगछिया, अब तक पोस्टिंग की प्रतीक्षा में चल रही एसपी नवजोत सिमी को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 बेगूसराय, अररिया के एसपी अमित रंजन को एसपी सीतामढ़ी, आधुनिकीकरण के सहायक पुलिस महानिरीक्षक आलोक को एसपी, ग्रामीण दरभंगा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 7 के समादेष्टा हरिशंकर कुमार को सहायक पुलिस महानिरीक्षक , निरीक्षण, आर्थिक अपराध ईकाई के एसपी मदन कुमार आनंद को एसपी जमुई, पटना पूर्वी के एसपी शुभांक मिश्रा को सिटी एसपी भागलपुर, जमुई के एसपी चंद्रप्रकाश को समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस तीन बोधगया, भागलपुर के सिटी एसपी के रामदास को एसपी पूर्वी, पटना, दरभंगा की एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा को पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है
इसी प्रकार मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी विक्रम सिहाग अब एसपी ग्रामीण, पटना होंगे। विशेष कार्यबल अभियान के एसपी अंजनी कुमार अररिया के एसपी होंगे। जबकि विशेष सुरक्षा दल के एसपी राजेश कुमार समादेष्ट्रा, विशेष सुरक्षा दल बिहार होंगे। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 के समादेष्टा रामानंद कुमार कौशल अब एसपी सिटी गया होंगे। सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर के प्राचार्य रवीश कुमार सिपाही, प्रशिक्षण विद्यालय, नाथनगर के ही प्राचार्य रहेंगे। एसपी पटना के एसपी लॉ एंड ऑर्डर एंड सिक्योरिटी संजय कुमार इसी पद पर बने रहेंगे।