दिल्ली/सिटिहलचल न्यूज
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मृत्यु की खबर से पूरे देश में शोक की शहर दौड़ गई है। इस बात की जानकारी रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके दी है। गुरुवार को डॉ मनमोहन सिंह को एम्स दिल्ली के इमरजेंसी वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स की विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी। सूत्रों के मुताबिक उन्हें साँस लेने में दिक्कत हो रही थी। उन्हें वर्तमान इकॉनोमी का नींव रखने वाला भी माना जाता है। 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।डॉ मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक भारत के चौदहवें प्रधानमंत्री के रूप में देश की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
उन्होनें नरसिंहा राव सरकार के दौरान भारतीय की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। आर्थिक मंदी से बचाने में मदद की थी। 1991 से 1996 तक वह केन्द्रीय वित्त मंत्री रह चुके हैं। 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में सलाहकार भी रह चुके हैं। आरबीआई के अध्यक्ष और योजना आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।