कुर्सेला में छठ पर्व शासन प्रशासन की मुस्तैदी में शांतिपूर्ण माहौल मे हुआ संपन्न।

कुर्सेला में छठ पर्व शांतिपूर्ण माहौल मे हुआ संपन्न। 

कुर्सेला शासन प्रशासन की मुस्तैदी देखी गई।

कुर्सेला सिटी हलचल न्यूज़।


सूर्योपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल संपन्न हो गया। इस दौरान कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों के साथ परिवार के सदस्यों की भीड़ लगी रही। छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की।
शनिवार की शाम 3 बजे से ही नदी व पोखरों के किनारे महिलाएं पूजा के लिए पहुंच गईं और शाम ढलने के बाद अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर घर लौटीं। वहीं लोक आस्था के महा पर्व छठ को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा।

 छठ गीतों से कुरसेला परिक्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा।बताते चलें कि छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुर्सेला पुलिस शासन, प्रशासन की ओर से व्‍यापक प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हाे इसका भी ध्यान रखा गया था। लगातार पुलिस गस्ती , एवं  स्वास्थ्य विभाग की तरफ चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल नगर पंचायत बाघमारा घाट पर मौजूद थे। तथा एंबुलेंस पर टीम घाटों का चक्कर काट कर रही थी। वहीं थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि विभिन्न चौक चौराहों व छठ घाटों पर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनिधि कर दी गई थी। वही अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम जानकारी देते हुए बताया राजस्व कर्मचारियों व एनडीआरएफ की टीम गोताखोर नाव की तैनाती कर दी गई थी। छठ घाटो पर छठ पूजा समिति के द्वारा मूर्ति की पूजा विधि विधान से किया जा रहा था। वहीं 
व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर कड़ी साधना करके सूर्य से अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। कुरसेला प्रखंड के सभी घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया गया।
वहीं कई लोगों ने इस बार अपने घरों में ही छठ पूजा किया।
बलथी महेशपुर, खेरिया तीनघरिया, मजदिया, कुरसेला, मधेली, चाय टोला, नगर पंचायत के आदर्श ग्राम ग्वालटोली स्थित घाटो‌ं को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post