Top News

धमदाहा में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती

 

धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज

पूर्णियाँ : शुक्रवार को धमदाहा के राजकीय अम्बेडकर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वहीं, विद्यालय प्रबंधन के द्वारा आए सभी मेहमानों को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों ने भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन किया। वहीं विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गान गाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर हमलोग आज इस विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए हैं


बिरसा मुंडा का आदिवासी समाज के लोगों के लिए बड़ा योगदान है। यही नहीं, उन्होंने जल, जीवन और जमीन की लड़ाई में अपना प्राण तक न्यौछावर कर दिए। वहीं उपनिदेशक , कल्याण, पूर्णिया प्रमंडल श्री रघुवर प्रसाद ने कहा कि आज का दिन आदिवासी समाज के लोगों के लिए बड़ा दिन है। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से यहां के बच्चों को सीखना चाहिए। आगे उपस्थित बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपलोग बिरसा मुंडा के सपनों को साकार कर सकते हैं। मेहनत सही दिशा में कीजिए। आगे आईपीएस, आईएएस बनिए। अपने परिवार और समाज के नामों को आगे बढ़ाइए। वहीं जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया श्री संजय कुमार ने उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए

कहा कि आज जनजातीय गौरव दिवस है। आपलोग बिरसा मुंडा के जीवन सीख को अपने जीवन में उतारिए। वहीं उन्होंने उपस्थित बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दिया। इनके बाद विद्यालय के बच्चों के द्वारा भाषण और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़ी नृत्य को देखकर सभी भावुक हो गए। इस मौके पर मुख्य रूप से निदेशक, प्राक परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र पूर्णिया श्री डॉ. हरेंद्र कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी श्री उमेश कुमार, प्रधानाचार्य अनमोल कुमार, दीपनारायण टुड्डू, अजय कुमार चौधरी, बंदना कुमारी, प्रमोद बाबू, प्रशांत कुमार, रंजन कुमार, संतोष कुमार सहित सैकड़ों छात्र मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post