बिहार विकास मोर्चा का संगठनात्मक चुनाव संपन्न। जिलाध्यक्ष बने अज्ञेय आनंद, प्रदेशध्यक्ष अशोक चौधरी।

पूर्णियां/ राजेश यादव 

पूर्णियां: बिहार विकास मोर्चा के संस्थापक सह अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के गंभीर बिमारी से असामायिक निधन हो जाने पर बिहार विकास मोर्चा का सभी पद रिक्त हो गया था । स्वर्गीय सिंह का सपना था की बिहार विकास मोर्चा अपनी बुलंदियों का परचम लहराऐ और समाज के दबे, कुचले, गरीब, नी:सहाय लोगों का आवाज बने। समाज के ज्वलंत मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर रखना और इसकी लड़ाई लड़ना पार्टी के मुख्य मुद्दों में शामिल था। श्री सिंह के असामायिक निधन पर पार्टी बिखर न जाए इन्हीं बातों को लेकर बिहार विकास मोर्चा के कोर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मित्रा एवं कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा  सोमवार को   श्रीलेदर कांप्लेक्स में पार्टी सदस्यों के साथ एकआवश्यक बैठक कर संगठनात्मक चुनाव करवाया गया । जिसमें सर्वसम्मति से बिहार विकास मोर्चा का जिला अध्यक्ष आज्ञेय आनंद को बनाया गया है


वहीं जिले में जिला उपाध्यक्ष  मोजीवुर रहमान, अंबरीश कुमार, दीपक कुमार को बनाया गया वहीं प्रदेश अध्यक्ष का पद अशोक चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम सिंह,व पवन जायसवाल को बनाया गया है। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आज्ञेय आनंद ने कहा स्वर्गीय राकेश सिंह हमारे अभिभावक शुभचिंतक और हितेषी थे। उन्होंने बिहार विकास मोर्चा की स्थापना की उन्होंने दिन-रात करीब मेहनत कर संगठन को आगे बढ़ाया लेकिन उनके असयमिक निधन पर पार्टी बिखरने के कगार पर पहुंच चुकी था। बिहार विकास मोर्चा कोर कमेटी, पार्टी संगठन ने मुझे जिला अध्यक्ष बनाया है। मैं स्वर्गीय सिंह के सपने को सकार करूंगा। बिहार विकास मोर्चा को ऊंची बुलंदी तक पहुंचाऊंगा

वही कोर कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मित्रा ने कहा सभी नव नियुक्त पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई है, सभी संगठन के सिद्धांत, जनसरोकार के मुद्दे एवं पार्टी हित में अपना काम करेंगे। मौके पर रंजीत कुमार झा नवीन कुमार गुप्ता मो मोइन आलम रितेन सरकार अश्वनी कुमार सिंह मोहम्मद तमीज गौतम चंद्र दत्त प्रदीप कुमार सिंह विक्रम दत्त हरिश्चंद्र प्रसाद चंदन पंडित अजय कुमार ठाकुर रिंटू सरकार पवन कुमार संजीव कुमार सिंह उर्फ गुड्डू लोकेश दुबे अमित मिश्रा अमोद कुमार केसरी इत्यादि सैकड़ो संगठन के कार्यकर्ता एवं कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post