Top News

कुर्सेला में भाजपा का चला सदस्यता अभियान।



 कुरसेला सिटी हलचल न्यूज़ (कटिहार

कुरसेला नगर पंचायत अयोध्यागंज बाजार में भाजपा के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव पासवान ने अयोध्या गंज बाजार के हर घर तथा दुकान तक दस्तक देकर सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया। उन्होंने बताया कि भाजपा एनडीए की सरकार पुनः फिर से बिहार में लाना है ।


जिसको लेकर हम लोग युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अभी से मैदान में उतर चुके हैं तथा पार्टी को सदस्यता अभियान से लोगों को जोड़कर मजबूत कर रहे हैं।इस सदस्यता अभियान मे जिला महामंत्री जंक्शन यादव, अभिषेक सिंह गोलू, जिला मंत्री रोशन भारद्वाज, कुर्सेला युवा मोर्चा अध्यक्ष केंपू मंडल, महामंत्री सन्नी जायसवाल उपाध्यक्ष शिवम कुमार  राहुल जायसवाल आदि कई युवा मोर्चा के सदस्य शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post