सेवानिवत्ति पर विदाई समारोह आयोजित।



मुरलीगंज के मीरगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम और वृन्दावन उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक को दी गई विदाई।  


मुरलीगंज मधेपुरा 


मीरगंज उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम सुकिंद्र मुखिया के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार की शाम शिक्षको द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिवार के द्वारा सेवानिवृत्त एचएम सुकिंद्र मुखिया को अंगवस्त्र प्रदान कर फुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के सभी सदस्य और सभी शिक्षक, शिक्षिकाओ, रसोइया ने नम आंखों से एचएम को विदा किया। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने कहा कि हमारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे। शिक्षा समिति के सचिव सुशीला देवी ने कहा सर के कार्यकाल में बच्चों की पठन-पाठन की व्यवस्था और विद्यालय का चहुमुखी विकास हुआ है। जितनी भी प्रशंसा किया जाए कम होगा। 


मौके पर सभी शिक्षक और सभी गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। वही वृन्दावन गाँव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक शिवेंद्र कुमार के सेवानिवृत्त उपरांत विद्यालय परिवार ने विदाई समारोह आयोजित कर विदा किया। इस दौरान विद्यालय परिवार के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान किया गया। शारीरिक शिक्षक शिवेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यालय परिवार और वृन्दावन कु बुद्धिजीवियो द्वारा जो सम्मान मिला है उसे हर पल याद रखेंगे। मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकाएं, छात्र-छात्राएं और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post