पुर्णियां डीएम ने बैसा प्रखंड का किया दौरा, किसानों से मिलकर लिया हाल - चाल

  


बैसा (पुर्णियां) जिलाधिकारी पुर्णियां श्री कुन्दन कुमार ने बुधवार को बैसा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मजगामां हाट में रूककर राजस्व कर्मचारी से मिलकर जमीन से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा किया। तथा उनके कार्यों की समीक्षा किया। इसके उपरांत उन्होंने राजस्व कर्मचारी को कई प्रकार का दिशा - निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने चिलहाना गांव निवासी किसान मो मिन्हाज से मिलकर उनका हाल - चाल जाना। तथा किसान मो मिन्हाज के द्वारा की गई केला की खेती सहित अन्य खेती के बारे में जानकारी लिया। तथा उनको फसल उगाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो रही है। इसके बारे में डीएम ने उनसे विस्तृत रूप से जानकारी लिया। इस दौरान किसान मो मिन्हाज ने डीएम के सामने कई प्रकार की मांगें रखी। जिस पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम का काफिला चंदवार पंचायत के नेहुरी गांव में पहुंचा।


जहां पर चाय के खेती करने वाले किसान- मो कैय्युम, सहित अन्य किसानों से मिलकर उनका हाल - चाल पुछा। इस दौरान चाय का खेती करने वाले किसानों ने डीएम के सामने खेती करने में हो रही कई परेशानियां से डीएम को अवगत कराया। जिस पर डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने स्पष्ट रूप से कहा कि देश का रीढ़ ही किसान है। इसलिए केन्द्र सरकार, एवं राज्य सरकार सहित प्रशासन हमेशा किसानों के साथ है। किसानों को खेती - बाड़ी करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। तथा किसानों को खेती - बाड़ी कर उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी हो। और किसान अच्छा मुनाफा कमाए। इसके लिए सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ किसान आसानी के साथ उठा सकते हैं। इस दौरान मुख्य रूप से बायसी एसडीओ कुमारी तौसी, बी डी ओ राज कुमार चौधरी,सी ओ गोपाल कुमार,पी ओ राज कुमार चौधरी, रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन, अनगढ़ थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव, मुखिया जहांगीर आलम, मुखिया सकीना खातुन, मुखिया प्रतिनिधि मो जमशेद आलम आदि मौजूद थे। 


फोटो- किसानों से मिलकर हाल - चाल जानते डीएम कुन्दन कुमार व अन्य

Post a Comment

Previous Post Next Post