विसर्जन देखने आई महिला की मेले में हुई मौत।

 


सिटी हलचल न्यूज़ कुरसेला (कटिहार): 


निरीक्षण भवन परिसर में आयोजित 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के बुधवार को अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन के दौरान मेले में महिला गिर कर बदहोश हो गयी।



बदहोश महिला को आनन फानन में भीड़ से निकाल कर पुलिस ने उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सक ने बताया महिला रास्ते में ही मर चुकी है।मृत महिला गुलिया देवी (65) पति तारिणी सिंह कुरसेला थाना क्षेत्र के बल्थी महेशपुर गांव की निवासी थी।घटना के संबंध में मृत महिला गुलिया देवी की पुत्री ने बताया कि वह मां के साथ गणेश पुजा विसर्जन देखने आयी थी।मां के गोद में बच्चा था। वहीं मेले में बदहोश होकर गिरने पर उसने मां के गोद से बच्चे को ले लिया।उपचार के लिये अस्पताल आने पर मां के मौत होने की उसे जानकारी मिली.घटित घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनो के क्रंदन रुदन से माहौल गमगीन हो गया।गणेश भगवान के प्रतिमा विसर्जन मटका फोड़ देखने के लिये क्षेत्र से सेंकड़ों की संख्या महिला पुरुष श्रद्वालूओ की मेला में भीड़ जुटी थी।जिस भीड़ के बीच महिला गुलिया देवी पहुंच गयी थी।मेले में भीड़ अधिक थी।पुलिस ने महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टर रितेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही देखते ही देखते खबर फैल गई।अस्पताल पहुंचे की परिजनों की चीख पुकार मच गई। परिजन का रो-रो कर बुरा हालथा। वहीं थाना अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने बताया कि महिला मेले में बेहोश हो गई थी। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला पुलिस के द्वारा भर्ती कराया गया। वही डॉक्टर ने उसे मृत्य घोषित कर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments