जलावन निकालने गई छात्रा की सर्पदंश से मौत




धमदाहा/सिटीहलचल न्यूज 


पूर्णिया। सोमवार की रात को जलावन निकालने के क्रम में एक दसवीं की छात्रा को सांप ने काट लिया। इस घटना में बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची रूबी कुमारी, उम्र 15 वर्ष, पिता संजय सिंह, धमदाहा ईटहरी का रहने वाली थी। घटना को लेकर बताया जाता है कि मृत रूबी कुमारी खाना बनाने के लिए जलावन निकालने गई थी।


जलावन लेने के क्रम में ही घटना घटित हुई है। घटना के बाद परिजन बच्ची को नजदीकी अस्पताल में ले जाने के बजाय घर में झाड़-फूंक करवाने लगा। इस बीच लगभग ग्यारह बजे रात में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। रूबी के मौत के बाद से परिवार के लोग का रो - रोकर बुरा हाल हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post