सिटीहलचल न्यूज, धमदाहा ,
पूर्णिया |
शुक्रवार को दोपहर दो बजे करीब नवासी लाख ग्यारह हजार आठ सौ रुपए की राशि से धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय के इकलौता हाई स्कूल क्रीड़ा मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास बिहार सरकार की खाद्य उपभोक्ता मंत्री सह धमदाहा विधायक लेशी सिंह के द्वारा की गई।
इस राशि से धमदाहा मैदान में प्ले ग्राउंड, मिट्टी भराई कार्य, बाउंड्री वॉल, पाथवे और शौचालय निर्माण कार्य होना है।
शिलान्यास पश्चात सामुदायिक भवन में जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी बात को रखते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि चुनाव जीत कर आए सभी जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देना है। इसको लेकर सभी प्रयासरत भी रहते हैं। धमदाहा मैदान के सौंदर्यीकरण में यहां के जिला परिषद सदस्य का भी काफी योगदान है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों से मैदान के विकास के लिए प्रयासरत थी।
हाई स्कूल क्रीड़ा मैदान प्रखंड मुख्यालय के इकलौता मैदान है। खेल के साथ-साथ चुनावी सभा आदि कार्य भी इसी मैदान पर होता है। वर्षा के समय में यहां पानी लग जाता है, जिस कारण से यहां के लोगों को काफी दिक्कतें आती है। अब यहां मिट्टी भराई के साथ-साथ बाउंड्री वॉल और पाथवे बन जाएगा, जिससे लोगों का मैदान में आवाजाही बढ़ जाएगी। यहां के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से और निज आवास पर पहुंचकर मैदान के विकास की बात करते थे। मैदान की रूपरेखा को बदलना मेरी भी प्राथमिकता थी। आज जाकर इसका शिलान्यास हो पाया है। बहुत जल्द मैदान की स्थिति बदल जाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी, प्रखंड प्रमुख केंदुला देवी, अध्यक्ष जिला परिषद सदस्य वहीदा सरवर, उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य नीरज सिंह, जिला परिषद सदस्य नौशाद आलम, जिला परिषद सदस्य पुष्कर कुमार, पूर्णिया डीडीसी साहिला, धमदाहा एसडीएम राजीव कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी दिव्या मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष शंभू जयसवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार मंडल, वार्ड पार्षद विनय सिंह, नंदन कुमार, विजय साह, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।