पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़
पूर्णिया के गुलाबबाग में तेज रफ्तार जी.डी. गोयनका स्कूल बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिस वक्त ये हादसा हुआ महिला की 13 माह की बच्ची भी उसके साथ थी। मगर बच्ची को किसी तरह मां ने बचा लिया। वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।
महिला अपने घर लौट रही थी कि तभी तेज रफ्तार जी.डी. गोयनका
स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। घटना के फ़ौरन बाद स्थानीय मौके पर जुटे। जिसके बाद आनन- फानन में महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका की मौत के बाद से परिजनों में चीख पुकार मचा है। घटना सदर थाना क्षेत्र के गुलाबबाग सनोली चौक के समीप हुआ। मृतका की पहचान सदर थाना क्षेत्र के चंदननगर लखंजरी वार्ड 36 निवासी उपेंद्र उरांव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। मृतका पिंकी देवी बतौर जीविका दीदी जीविका समूह की सदस्या हैं। पति उपेंद्र उरांव दिल्ली में काम करता है। मृतका अपने पीछे पति और तीन बच्चे छोड़ गई।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका अपने ननद के साथ निजी काम से पूर्णिया पूर्व प्रखंड कार्यालय गई हुई थी। यहां से वो टोटो लेकर घर जा रही थी। टोटो से उतरकर सड़क पार करने के क्रम में तेज रफ्तार जी.डी. गोयनका
स्कूली बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिस वक्त ये हादसा हुआ महिला के गोद में उसकी 13 माह की बच्ची थी। जिसे किसी तरह महिला ने बचा लिया। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुटता देख चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक़्त स्कूल बस बच्चो से भरी हुई थी। ड्राइवर अपना जान बचाने के लिए सभी बच्चों के जान को खतरे में डालते हुए बस को लेकर भागा। घटना के फ़ौरन बाद स्थानीय मौके पर जुटे। जिसके बाद घायल महिला को आनन- फानन में महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं मृतका की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।