Top News

तमोट परसा गाँव में पेड़ से लटकी हुई मिली महिला की शव।

 


घटना को लेकर छानबीन में जुटी पुलिस।

मुरलीगंज मधेपुरा 


थाना क्षेत्र अंतर्गत तमौट परसा पंचायत के वार्ड दो में सोमवार की अहले सुबह एक महिला की शव पेड़ से लटकी हुई मिलने से सनसनी व्याप्त है। सूचना पर पहुंची मुरलीगंज और भर्राही थाने की पुलिस ने परिजन से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान तमौट परसा वार्ड दो निवासी विपिन सिंह की 


पत्नी रंजू देवी लगभग (50) वर्ष के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार के द्वारा घटना को लेकर थाना में आवेदन देकर जांचोपरांत कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतिका रंजू देवी की पुत्री निशा कुमारी प्रेम प्रसंग में बीते रविवार की शाम धुरगांव वार्ड 12 निवासी विभूति सागर के साथ घर से फरार हो गई। जिस कारण रंजू देवी काफी परेशान थी। मृतका के पति विपिन सिंह भी घर से बाहर गए हुए थे। घर में सिर्फ मृतका और उसकी पुत्रवधू कोमल हीं मौजूद थी। बीती रात सभी खाना पीना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह उठकर देखा तो रंजू देवी का शव घर के बाहर गले में रस्सी के सहारे एक पेड़ से लटकी हुई थी। आसपास के लोगों के सहयोग से शव को पेड़ से उतारी एवं घटना की जानकारी तत्काल भर्राही व मुरलीगंज थाने की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते हीं भर्राही एवं मुरलीगंज थाने की पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। पीड़ित परिवार और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं इस घटना के संबंध में एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि एक महिला की शव पेड़ से लटकी हुई मिलने की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद हीं महिला की हत्या हुई है या आत्महत्या कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post