Top News

अचानक महानंदा व रीगा नदी के जल स्तर बढ़ने से बाढ़ का आशंका बना।

 



कदवा/प्रतिनिधि


कटिहार कदवा क्षेत्र के महानंदा वह रीगा नदी के जल स्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में बाढ़ का आशंका बना हुआ है। निचले इलाके के किसानों को अभी धान की रोपणी का समय चल रहा है। किसान अपने खेतों को जोत अवाद कर धान की रोकने के लिए खेत को तैयार कर रहे हैं।


ईसी बीच अचानक बीते रात और आज सुबह से महानंदा नदी के जलस्तर अधिक बढ़ जाने के कारण प्रखंड क्षेत्र के रीगा  नदी में भी पानी का बहाव तेज हो गया है। वही प्रखंड के पदाधिकारी नदी में जलस्तर बढ़ते देख बाढ़ से पूर्व तैयारी में जुट गए हैं। साथ ही  महानंदा नदी किनारे लगी सब्जी परवल की फसल पानी में डूब जाने से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post