पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णिया में बीती रात से लापता एक पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक एक पोर्टल न्यूज़ चैनल का पत्रकार होने के साथ ही खुद का मेडिकल शॉप भी चलाता था। मर्डर के बाद हमलावरों ने शव को संझेली ईदगाह से लैश पंचायत सरकार भवन के समीप फेंक दिया। मृतक के गले पर काले गहरे निशाने के अलावा शरीर पर मारपीट के ताजे जख्म भी मिले हैं। परिजनों ने शक के आधार पर 4 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया है। पूरा मामला कसबा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के संझेली पंचायत के पोखरिया गांव निवासी मो अख्लाक के रूप में हुई है। मृतक लोकल न्यूज पोर्टल का पत्रकार था। साथ ही कसबा के संझेली पंचायत स्थित कलाम चौक पर खुद का मेडिकल शॉप भी था। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई मो कैसर ने बताया कि मृतक कल रात करीब 9:00 बजे कलम चौक स्थित मेडिकल शॉप बंद कर अपने चचेरे भाई आदिल को घर छोड़ने संझेली गया था। मोबाइल फोन डेड हो जाने के कारण उसने अपना मोबाइल चचेरे भाई को ही दे दिया था। इसके आधे घंटे के बाद वह वापस मोबाइल फोन लेने आया और इसके बाद से ही वह लापता था। पूरी रात उसकी खोजबीन की गई। आज सुबह खोजबीन के क्रम में कसबा के संझेली पंचायत के सरकार भवन के समीप फेंका हुआ मिला। शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके कुछ ही देर बाद वे मौके पर पहुंचे, जिसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी।
अख्लाक के शरीर पर मारपीट के कई निशान हैं। साथ ही गले पर भी काले गहरे निशान मिले हैं। शव को देखकर लगता है कि पहले उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। 1 महीने पहले शमशाद और मुसाफिर ने जानकी नगर के समीप औरअख्लाक उसके दोस्त आसिफ के साथ नोंकझों की थी। छिनतई के बाद कट्टा निकालकर गोली मारने की धमकी दी थी। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। हत्या से ठीक तीन दिन पहले भी पोखरिया के रहने वाले मुसाफिर से अख्लाक का चाय के दुकान पर चाय पीने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में अख्लाक को कान से मारने की धमकी दी गई थी। वहीं मृतक की मौत के बाद से परिजनों में चीख -पुकार मचा है।घटना की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया ऋषभ मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने शव के आधार पर चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया ह। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी जारी है।