गेंहू उठाने गई महिला की ठनका गिरने से मौत



पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़

शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय जानकी देवी के रूप में हुई है। घटना जानकीनगर के सहूरिया गांव की है।घटना के संबंध में मृतका के बेटे पलटू मेहता ने बताया कि घर के बरामदे में गेंहू सूखने को रखा था। वहीं बारिश आता देख उसकी माँ गेंहू समेटने गई। गेहूं उठाने के बाद वो बरामदे में बैठी थी कि तभी आकाशीय बिजली सीधे आकार मां के ऊपर आ गिरी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के फौरन बाद मां को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इन्हे मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में मातम पसरा है। प्राकृतिक हादसे से गांव में मातमी सन्नाटा है। 



घटना की जानकारी मिलते ही जानकीनगर थूजा की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया है।।‌‌

Post a Comment

Previous Post Next Post