पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी धमदाहा मंडल में आज मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के अध्यक्षता में केंद्र से संचालित पार्टी कार्यक्रम गांव चलो अभियान तथा नारी शक्ति वंदन उक्त दोनों कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के तत्वावधान में आज भाजपा धमदाहा मंडल में धमदाहा नेहरू चौक स्थित विवाह भवन में मंडल स्तर का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अनंत भारती रहे। श्री भारती जी को मंडल पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया, जिसमें उक्त कार्यक्रम के संयोजक महाकांत झा तथा सह संयोजक अविनाश कुमार रहे,,कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पार्टी के दोनों धरोहर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दिन दयाल उपाध्यक्ष दोनों महापुरुष के तैल चित्र पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि करते हुए विधिवत शुरुआत किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला से आए पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष श्री भारती ने कहा कि केंद्र, प्रदेश व जिला से तय किया गया उक्त कार्यक्रम को गांव के हरेक टोले में जा जाकर पार्टी के सभी अधूरे कागजी कामों को जल्द से जल्द पूरा करवाना साथ हीं जन जन तक केंद्र के संचालित सभी योजनाओं का जागरूकता फैलाना और जनताओं को केंद्र से संचालित सभी योजनाओं को योग्य लाभुकों के बीच योजनाओं का लाभ दिलवाना। बैठक में मुख्य रूप से निवर्तमान प्रदेश किसान मोर्चा कार्य समिति सदस्य शोभाकांत चौधरी, वरिष्ठ कार्यकर्ता अंबिका प्रसाद मेहता ,वरिष्ठ कार्यकर्ता कैलाश मेहता,जिला किसान मोर्चा महामंत्री मिंकू कुंवर,विधानसभा संयोजक अशोक शाह,मंडल मंत्री संतोष केशरी,मंडल अतिपिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन कुमार मेहता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष छोटेलाल महतो,कामाख्या महतो,राम प्रवेश महतो आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में मौजूद दिखे।।