कोढ़ा नगर पंचायत में विकसित भारत के तहत मुख्य पार्षद ने दी योजनाओं की जानकारी

कोढ़ा/शंभु कुमार 
कटिहार जिले के कोढा नगर पंचायत में विकसित भारत कार्यक्रम के तहत मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह के द्वारा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान कोढा नगर पंचायत के  गोरगामा गांव में मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह की  अध्यक्षता में विकसित भारत के कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री के द्वारा विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी योजना का लाभ जनता को मिले उस योजनाओं की जानकारी देकर मौजूद लोगों को जागरूक किया गया ।इस दौरान कोढा नगर पंचायत के लोगों को भारत को विकसित देश बनाने को लेकर शपथ भी दिलाई गई। वही इस मौके पर नगर पंचायत के अधिकारी, वार्ड पार्षद, समाजसेवी,समाज के प्रबुद्धजनों के साथ आमजन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post