कोढ़ा/शंभु कुमार
भारतीय जनता पार्टी के युवा चौपाल कार्यक्रम के तहत वुधवार को कोढ़ा की धरती पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा आगमन हुआ। उन्होंने कटिहार जिला युवा मोर्चा और कोढ़ा युवा मोर्चा के साथ साथ यहां के भाजपा संगठन की सराहना करते हुए अपने युवा साथियों से आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देने की अपील की।
उन्होंने युवा साथियों को हर कार्यक्रम में हिस्सा लेकर व्यवस्था एवं संचालन सीखने को प्रेरित किया।इस अवसर पर कटिहार जिलाध्यक्ष मनोज राय, जिला महामंत्री रामनाथ पांडेय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव पासवान, प्रदेश मंत्री अमन निषाद,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी, कोढ़ा मंडल महामंत्री अमित कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष डोमन चौधरी, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विनीत जी एवं दीपक साह , श्रवण चौरसिया, कोषाध्यक्ष धर्मा शर्मा,अमन कुमार अमन, प्रदीप पासवान आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष मनोज राय जी संगठन के काम को दिलों जान से करने वाले अपने युवा मोर्चा के साथियों का मार्गदर्शन किया।