पूर्णिया/सिटीहलचल न्यूज़
अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। गोली मुखिया के सीने और सर में लगी है। मुखिया अमरेंद्र यादव नरपतगंज मुखिया संघ के अध्यक्ष भी है।
ग्रामीणों ने आनन फानन में फारबिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ स्थिति गंभीर देखते हुए पूर्णियाँ रेफर कर दिया।वही पूर्णियाँ में एक निजी अस्पताल के प्रयास से ऑपरेशन के बाद गोली को निकाल दिया गया है।
घटना के संबंध में घायल मुखिया ने अपने बयान में बताया कि वे गौराहा वार्ड 6 बहरदार टोला अष्टजाम में गए थे। जहाँ पहले से खड़े रविंदर मंडल उनसे बहस करने लगे और अचानक गोली चला दिया, जो मिस फायर हो गया। जिसके बाद उसे पकड़ने का प्रयास किया तो दूसरी गोली उसके सीने में लग गई। वही पीछे से आकर रविंदर मंडल के भाई और बेटे ने उसपर फरसा से हमला कर दिया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 2 लोगो को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में हो रहे अष्टजाम में हुए बहस के दौरान हुई है। फिलहाल डॉक्टरों ने मुखिया को अभी खतरे से बाहर बताया है।