विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल

कुरसेला/सिटीहलचल न्यूज़
कटिहार: कुर्सेला प्रखंड के जरलाही पंचायत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मधेली जरलाही के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाईव प्रसारण कार्यक्रम में विधान पार्षद अशोक अग्रवाल शामिल होकर लोगों को भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
मौके पर विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में गहन प्रचार-प्रसार एवं इन योजनाओं के शतप्रतिशत परिपूर्णता प्राप्त करने के उद्देश्य से भाजपा सरकार के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को रथ के माध्यम से पूरे देश हर जिले के लोगों को केंद्र सरकार की योजना की जानकारी एवं जागरूकता अभियान चला कर लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।भाजपा सरकार द्वारा बहुत ही जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ हर तबके के लोग उठा रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बीपीआरओ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष गौतम महतो, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा जी, पंचायत समिति अनिल मंडल,मिथुन चौधरी, प्रीतम चौधरी, शुभम कुमार, मुखिया सुप्रिया जायसवाल जी, वार्ड सदस्य संघ अध्यक्ष पिन्टु राय,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष केम्पु मंडल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सदस्य मिलन कुमार,, सन्नी जायसवाल,टिंकू सिंह जी विक्रम ठाकुर, मंतलाल मंडल जी, बालेश्वर मंडल जी,मनोज राम जी, राजकुमार मंडल, अवधेश मंडल, नेहरू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण गण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post