कुर्सेला /सिटी हलचल प्रतिनिधि
महात्मा गांधी नगर अयोध्यागंज बाजार स्थित एन बी आर विद्यालय कुर्सेला में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का समापन समारोह सह पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विधान पार्षद कटिहार अशोक अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र भूषण ठाकुर, कुरसेला नगर पंचायत की मुख्य पार्षद लवली कुमारी, उप मुख्य पार्षद पूनम देवी , कंचन रजक, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष केंपू मंडल , कुरसेला के पूर्व भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष मिलन मंडल , सन्नी जायसवाल उपस्थित हुए। मंच की अगुवाई विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार चौरसिया ने किया। निदेशक मनोज कुमार चौरसिया ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद जैसी गतिविधियों पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। निदेशक ने खेल कूद के बहुत से फायदे भी छात्रों को बताएं।
मौके पर उपस्थित अशोक अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और अभिभावकों से बच्चों को पूरी शिक्षा दिलवाने का अनुरोध किया। श्री अग्रवाल ने विद्यालय में आयोजित कबड्डी फाइनल के विजेता जानकी हाउस के प्रतिभागियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। जलेबी दौड़ में प्ले के शुभम, आरव और सोनाक्षी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इनको मुंबई से आए और कुरसेला पत्थर टोला के स्थानीय निवासी आईआईटियन कंचन रजक ने मेडल से बच्चों को सम्मानित किया। ज्ञात हो कि खेल महोत्सव के लिए विद्यालय के बच्चों को चार अलग हाउस भगत , सुभाष , टैगोर , जानकी में बांटा गया है। इन सभी के बीच खेल महोत्सव के पहले दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, लॉन्ग जंप, खोखो और कबड्डी का आयोजन किया गया।कंचन रजक ने दसवीं के बाद क्या करें इस विषय पर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया और कई जवाब दिए। कार्यक्रम का समापन निदेशक के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वंदना चौबे, जूनियर सेक्शन के प्राचार्य राजकिशोर शर्मा, एस एम पब्लिक स्कूल के प्राचार्य जे पी झा, सुजान सिंह, टार्जन आर्यन, अनूप तिवारी, सौरव, फरहान, धीरज, एस एन झा, सानंद कुमार, मिथुन कुमार, पवन कुमार साह, कुमारी काजल, नैंसी, रविन्द्र शर्मा, मनोज कुमार साह एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिका मौके पर मौजूद रहे। पूरे पांच दिवसीय खेल महोत्सव का मंच संचालन विद्यालय के अभिन्न अंग टार्जन आर्यन ने किया।