कोढ़ा/शंभु कुमार
शुक्रवार की रात कोढा प्रखण्ड क्षेत्र में अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाा। आसमान में दिख रहा चंद्रमा अन्य रातों से अलग दिख रहा था। दरअसल चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा वृत्ताकार घेरा दिखाई दे रहा था। आसमान में चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा आकार दिखाई पड़ते ही लोगों में इस अद्भुत खगोलीय घटना की बात कोढा प्रखंड क्षेत्र में फैल गयी
और कौतूहलवश लोग अपनी-अपनी छतों पर खुले में अथवा सड़कों पर जाकर चंद्रमा को देखने लगे। चंद्रमा के चारों ओर बनी रिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे धुंध की पतली लकीर चांद के चारों ओर बन गई हो। लोगो में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे आने वाले बुरे समय का संकेत मान रहे थे तो कुछ लोग इसे मौसम की खराबी से जोड़कर देख रहे थे।
तो वहीं कुछ लोग आने वाला नूतन वर्ष 2024 के लिये शुभ संकेत मान रहे थे। जबकि कुछ लोग खगोलीय घटना के बारे में कहा कि बिना देखे इसके निष्कर्ष के बारे में बता पाना संभव नहीं होगा।