पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि



कोढ़ा/ शंभु कुमार 


 कोढा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यक्रम अंतर्गत उत्तरी सिमरिया शक्ति केंद्र प्रमुख भानु प्रताप सिंह के दरवाजे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।


इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेई के तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में शामिल कोढ़ा विधायक कविता पासवान ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई एक सरल इंसान, महान विद्वान, उदार व्यक्तित्व, राजनीतिज्ञ, एवं प्रत्येक जनमानस के मन में बसने वाले व्यक्ति थे। उनके बताए हुए रास्तों पर चलने की आवश्यकता है। कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों पर चलना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है

क्योंकि उनके सिद्धांत पर चलकर ही हम एक स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे,  कोलासी मंडल अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह, मुखिया ज्ञान चंद्र मंडल, शक्ति केंद्र प्रभारी भानु प्रताप सिंह, कार्यकर्ता शशिकांत मंडल ,अशोक कुमार गुप्ता,बबलू साह, विकास महालदार, रामबचन तूरी, वार्ड सदस्य संतोष महालदार, मोनू पांडे, लंबोदर मंडल, त्रिलोकी मुंडा, एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता गण शामिल हुए।‌

Post a Comment

Previous Post Next Post