मुख्य पार्षद को ग्रामीणों ने बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की समस्या से कराया अवगत,जल्द होगा निजात।



कोढ़ा/शंभु कुमार 


मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वार्ड संख्या 9 एवं 10 में ग्रामीणों ने बांस के सहारे विद्युत तार द्वारा विधुत उपलब्ध करायें जाने की समस्या से अवगत कराया।


इस दौरान वार्ड संख्या 9 एवं 10 के वार्ड पार्षदों ने मुख्य पार्षद को इन बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति की समस्या बताते हुए कहा कि बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति किए जाने से ग्रामीणों के बीच अनहोनी घटना घट सकती है।वही मुख्य पार्षद धीरज कुमार ने बांस के सहारे विद्युत आपूर्ति का बारीकी से निरीक्षण कर जायजा लिया

निरीक्षण उपरांत उन्होंने कहा कि इस समस्याओं के निदान के लिए संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए जल्द से जल्द निदान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post