कीर्तन से भक्तिमय हुआ संगम तट

 


कुरसेला/सिटिहलचल न्यूज़

कटिहार। कुरसेला प्रखंड के गंगा कोसी संगम तट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय अष्टयाम हरि कीर्तन एवं रामायण पाठ का आयोजन शनिवार की शाम से शुरू किया गया है।


हरे राम हरे कृष्ण के गुण से समूचा गंगा तट गुंजमान हो रहा है। कीर्तन में चार मंडली मलिनिया, पत्थरटोला, इंदिरा ग्राम, बिन्द टोली के मंडली के द्वारा कीर्तन किया जा रहा है तथा रामायण पाठ हीरालाल दास अनिरूध मंडल बंडी मंडल नवनीत मंडल के द्वारा किया जा रहा है। अष्टयाम हरि कीर्तन रामायण पाठ से समूचा परिक्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

इस पुनीत कार्य में लालधारी मंडल रामसेवक मंडल सुरेंद्र मंडल प्रमोद मंडल अखिलेश मंडल पूर्व सरपंच संगीता देवी सुबोध मंडल पप्पू मंडल बन्नू मंडल गोलू मंडल आदि के द्वारा सराहनीय योगदान दिया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post