संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को किया गया याद



कुरसेला/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: कुरसेला प्रखंड में संविधान दिवस के अवसर पर उत्तरी मुरादपुर पंचायत भवन परिसर में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया गया। आमजन को संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति सचेत रहने पर बल दिया गया।


साथ ही भारतीय संविधान को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुखिया अविनाश सिंह ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव युग प्रवर्तक महामानव थे। उन्होंने संविधान के माध्यम से समस्त समुदायों को अनेक अधिकार दिए हैं।

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने देश को सामाजिक समानता का रास्ता दिखाया। इधर एनएच 31 स्थित ट्रायसेम भवन परिसर में बिनोद पासवान व अन्य के द्वारा संविधान निर्माता के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post