बर्थ डे पार्टी मना रहे घर पर अंधाधुंध फायरिंग दीवाल को कर दिया छलनी

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णिया में बर्थडे पार्टी के बीच बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की है। पुलिस ने मौके से 5 खोखे भी बरामद किए हैं। बदमाशों की गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना देर रात करीब 9:00 बजे के.हाट थाना क्षेत्र के रंगभूमि मैदान के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। बदमाश बुजुर्ग महिला पर घर खाली करने का दवाब बना रहे थे। स्थानियों के मुताबिक स्मैकरों ने फायरिंग की इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मौके से एक युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर आई है


मामले को लेकर विभा देवी और उसके बेटे दिलखुश कुमार झा ने बताया कि सोमवार देर शाम कुछ लड़के उनके पास आए और उन्हे घर खाली करने की धमकी दी। जिससे उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वे लड़के चले गए। उन्होंने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। रात करीब 9 बजे उनके घर में बेटी की बर्थडे पार्टी चल रही थी। पार्टी के बीच दो बाइक पर सवार 6 बदमाश उनके घर आ धमके। घर के बाहर से उन बदमाशों ने ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की। इसमें से 4 गोली घर के दीवार को छेड़ती हुई निकली। जिससे वे और पार्टी में शरीक सभी लोग सहम गए। फायरिंग के बाद पूरा इलाका देखते ही देखते खाली हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है


घटना के बाद उन्होंने पार्टी के बीच से के हाट थाना की पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 5 खोखे भी बरामद किए हैं। घटना के बाद पुलिस दुकानदार किशोर महतो को हिरासत में लेकर के थाने ले गई है। स्थानियों ने छेदी सिंह और किशोर महतो समेत 6 के खिलाफ के.हाट थाना में आवेदन किया है। बुजुर्ग महिला ने बताया उनके इलाके में एक दुकान है जहां पर मनचले का जमावड़ा लगा रहता है। दुकानदार पर स्मेक बेचने का आरोप लगाते हुए कहा की मनचले मुहल्ले से गुजरने वाली लड़की और महिलाओं पर फत्तिया कसते है। और इलाके की लड़की और महिलाओ को गंदी नजर से देखते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post