कोढ़ा/ शंभु कुमार
कोढ़ा के विभिन्न पंचायतों में दुर्गा पूजा पूरी विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के द्वारा मनाई जा रही है।इस दौरान मुख्य रूप फुलवरिया पंचायत के पुर्व मुखिया स्वर्गीय कामेश्वर झा के आवास परिसर में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भाजपा नेता ललितश्वर झा, कांग्रेस नेता पप्पू झा ,
पंचायत समिति प्रतिनिधि ज्ञानेश्वर झा उर्फ बौआ झा के द्वारा मां दुर्गे की चौथे स्वरूप माता कूष्माण्डा की मंत्र उच्चारण कर पूजा अर्चना की गई।वही दुसरी तरफ कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य बाजार चौक गेराबारी व कोढ़ा सार्वजनिक दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं व भक्तजनों के द्वारा विधि विधान के पूजा अर्चना की गई।इस हो रहे पूजा अर्चना में पप्पू मेहता ,जाप प्रदेश महासचिव वकील दास , मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार साह, जिला महासचिव संजय सवल मौजूद थे। मां दुर्गे के चौथे स्वरूप माता कूष्माण्डा माता को इस दिन मालपुओं का भोग लगाना शुभ माना जाता है जिससे की माता प्रसन्न होकर उपासक की बुद्धि का विकास करती है। साथ ही किसी भी विषयों पर निर्णय लेने शक्ति प्रदान करती है।