कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
कुरसेला। गंगा कोसी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जलस्तर बढ़ने से प्रखंड के कई गांव पर बाढ़ का संकट गहराने लगा है। गुरुवार की शाम पांच बजे कोसी पुल के पास कोसी नदी का जलस्तर डेंजर लेवल पर पहुंच गया। कोसी नदी 30 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। जिसमें वृद्धि जारी रहने की संभावना जताई गयी है। नदियों के बढ़ते जलस्तर से लोगों को बाढ़ की चिंता सताने लगी है
गुरुवार को प्रखंड के मजदिया, मलिनियां, पत्थर टोला गांव की ओर तेजी से बाढ़ का पानी फैल रहा है। मिर्जापुर वार्ड 3 और 4 के कई घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। घरों में पानी घुसने की वजह से लोग उंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। गांवों के आसपास पानी का फैलाव होने के कारण पशुपालकों के समक्ष मवेशी चारे की समस्या उत्पन्न हो गयी है
इस वजह से लोग अपने अपने मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थान की ओर पलायन करने को मजबुर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार में नदियों का पानी बढ़ते रहा तो दो तीन दिन के भीतर कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जायेगा।



Post a Comment