कटिहार/सिटीहलचल न्यूज़
कुरसेला। प्रखंड में कोसी नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को कोसी पुल के समीप नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड क्षेत्र के कई गांव बाढ़ की चपेट में आने लगा है। शुक्रवार से मलिनिया, मिर्जापुर, पत्थर टोला, मजदिया गांव के समीप बाढ़ का पानी धीरे धीरे गांव की ओर बढ़ने लगा है
जबकि पंचकुटी, बाघमारा गांव पूर्व में ही बाढ़ के पानी से चारों ओर घिर चुका है। यहां के लोगों को सड़क पर पानी आ जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। हालांकि सरकारी स्तर पर इन गांवों के लोगों के आवागमन के लिये एक नाव उपलब्ध कराया गया है। जलस्तर वृद्धि से प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना प्रबल होती जा रही है। बाढ़ की आशंका को लेकर लोग इससे निपटने की तैयारी में जुट गये हैं
वही प्रखंड के निचले इलाके में बाढ़ का पानी फैलने से पशुपालकों को पशु चारे की समस्या बन गयी है। पशुपालक दूर दराज से पशु चारा लाकर अपने मवेशी को खिला रहे हैं। लोगों का कहना है कि जलस्तर में वृद्धि से प्रखंड में बाढ़ का भय बना हुआ है।



Post a Comment