प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा मनरेगा कार्य का लिया जायजा, दिए गए निर्देश

किशनगंज/इमरान हाशमी 

किशनगंज जिला अन्तर्गत ठाकुरगंज प्रखंड का प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय का निरक्षण किया गया। निरक्षण के क्रम में पायी गई त्रुटियों में सुधार हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पधाधिकारी, मनरेगा को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। तत्पश्चात ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत संचालित मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में विभाग द्वारा दिए गए समय सीमा के अंदर अमृत सरोवर का कार्य पूर्ण करने, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित करने एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए


कार्यों में शिथिलता बरतने के कारण कनीय अभियंता, मनरेगा, को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य प्रवृत्ति में सुधार हेतु अंतरिम निर्देश दिया गया। साथ ही साथ ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई एवं डोर- टू - डोर कचरा उठाव, उपयोगिता शुल्क के संबंध में आवश्यक दिशा- निर्देश देने के क्रम में सभी मुखिया द्वारा यह प्रण लिया गया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत डोर- टू - डोर कचरा उठाव एवं उपयोगिता शुल्क संग्रहण से संबंधित कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा

निर्माणाधीन अपशिष्ट प्रसंस्करण  इकाई को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। तदोपरांत क्रियान्वित की जा रही अमृत सरोवर के निरीक्षण हेतु ग्राम पंचायत बेसरबाटी पहुंचकर अमृत सरोवर के निर्माण के संबंध में कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण के क्रम में निदेशक, डी.आर.डी.ए डी.पी.ओ,मनरेगा ,प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी ,ठाकुरगंज सहायक अभियंता ,मनरेगा ,कनीय अभियंता मनरेगा ग्राम पंचायत बेसरबाटी एवं अन्य मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments