भाजपा मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक में लोकसभा को लेकर बनी रणनीति

 


धमदाहा/सिटिहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: भारतीय जनता पार्टी धमदाहा मंडल कार्यसमिति की नए सत्र की पहली बैठक स्थानीय भाजपा धमदाहा मंडल में भारत शिव गैस एजेंसी के समीप जय साधु बाबा रोडवेज प्रांगण में संपन्न हुई। शहर के मंडल धमदाहा में आयोजित बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष धमदाहा प्रभारी सत्य प्रकाश यादव जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शेखर ,कुमार राघवेंद्र जिला कार्यसमिति सदस्य, राजेश रंजन जानकी नगर मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।


वही भाजपा धमदाहा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई ।वहीं मीरगंज मंडल अध्यक्ष अभिनन्दन गुप्ता की अध्यक्षता में मीरगंज के दृष्टि पब्लिक स्कूल कैम्पस में हुई। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विधिवत चर्चा हुई। वही भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष सह धमदाहा मंडल प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती प्रदान करने के लिए मूल मंत्र दिया उन्होंने आगामी 30 मई से 30 जून तक केंद्र सरकार का 9 साल बेमिसाल के तहत विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दिए वहीं धमदाहा मंडल अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं एवं प्रभारियों को मंडल कार्यसमिति की बैठक पर कार्यसमिति की सूची के अनुसार सभी बूथों पर एवं सभी शक्ति केंद्रों पर कमेटी पूर्णरूपेण बनाने तथा शक्ति केंद्र प्रभारी एवं पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने पर जोर डाला। बैठक में मुख्य रूप से  कैलाश मेहता निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष, कुमुद रंजन झा निवर्तमान  मंडल उपाध्यक्ष ,निरंजन मंडल निवर्तमान  मंडल मंत्री ,राजेश कुमार 

बूथ अध्यक्ष, विनय सिंह निवर्तमान बूथ अध्यक्ष, संतोष केसरी निवर्तमान बूथ अध्यक्ष, सुभाष कुमार मंडल उपाध्यक्ष निवर्तमान, महेंद्र प्रसाद मंडल निवर्तमान कोषाध्यक्ष , अमरेंद्र साह ,निवर्तमान किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ,संजय कुमार सिंह कार्यसमिति सदस्य ,निवर्तमान बूथ अध्य्क्ष बाबूराम बेसरा,  निवर्तमान व्यवसायिक मंच मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, मुकेश कुमार रजक,    महेंद्र प्रसाद मंडल निवर्तमान सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष सोनेलाल टू डू निवर्तमान बूथ अध्यक्ष छोटे लाल महतो निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष कामाख्या महतो निवर्तमान कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार निवर्तमान अध्यक्ष गौरव कुमार निवर्तमान मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कुमार निवर्तमान अध्यक्ष निर्मल सिंह मंडल कार्यसमिति सदस्य   मंडल कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सह विधानसभा संयोजकआदि उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post