कोढ़ा /शंभु कुमार
कोढ़ा प्रखंड के गेराबाड़ी फलका रोड में दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें कि गेराबाड़ी बस्ती के बिला मंडल के भगीना घायल गया ।वही दुर्घटना की सूचना वार्ड नंबर 4 के वार्ड पार्षद अमित कुमार के द्वारा मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह को दी गई सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद घटना स्थल पर पहुंच कर सड़क दुघर्टना में घायल व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढा ले जाया गया
जहां कुशल चिकित्सक ओपी मंडल के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार कर घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा हेतु पूर्णिया रेफर कर दिया गया जहां की कुशल डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है। वही उनके परिजन के द्वारा उनकी गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही सभी उदासीन व चिंतित मुद्रा में हैं।वही दुसरे वाइक सवार दो व्यक्ति विकास मंडल पुलिस हांसदा को भी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद
उच्च चिकित्सा हेतु पूर्णिया रेफर किया गया जहां धौना मुर्मू सोनेलाल मुर्मू का इलाज अस्पताल में जारी है।