धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: भारतीय जनता पार्टी धमदाहा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने बिहार प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष के रूप में ज्ञानेन्दू शेखर उर्फ झुन्नू सिंह, राजीव रॉय, क्रांति देवी,रामनारायण मेहता
अनंत भारती, राघवेंद्र सिंह पिंटू, इन सबों को जिला उपाध्यक्ष पद पर नव मनोनीत किया गया है। धमदाहा मंडल अध्यक्ष एवं धमदाहा मण्डल की पुरे कमिटी की ओर से धमदाहा मूल निवासी ज्ञानेन्दू शेखर उर्फ झुन्नू सिंह, जो रुपौली विधानसभा प्रभारी भी हैं
उन्हेँ जिला उपाध्यक्ष पद पर नव मनोनीत किया गया है। एवं धमदाहा विधानसभा प्रभारी राजीव रॉय को पुनः जिला उपाध्यक्ष के पद पर नव मनोनीत किए जाने पर बधाई व ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।