पंचायती राज प्रतिनिधियों का वेतनमान संबंधित आवाज उठाने के लिए धन्यवाद

पूर्णियाँ/रौशन राही

विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप जायसवाल के द्वारा बिहार विधान  परिषद में वार्ड सदस्य, उप मुखिया,एवं  पंचायती राज के सभी जनप्रतिनिधियों के वेतनमान से संबंधित आवाज उठाने को लेकर धमदाहा प्रखंड के ग्राम पंचायत बिशनपुर के उपमुखिया सह धमदाहा भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने विधान पार्षद डॉक्टर  दिलीप  जायसवाल का  तमाम धमदाहा प्रखंड के सभी पंचायती राज के  जन प्रतिनिधियों के तरफ से आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर किया कि वार्ड सदस्य व उपमुखिया के पक्ष में अगर कोई शख्स के द्वारा मान सम्मान व उचित भत्ता के साथ साथ पेंसन के लिए आवाज उठाए  तो वह हैं विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप जायसवाल उन्होंने कहा हम सभी लोग इन्हीं जनप्रतिनिधियों के द्वारा  विधानसभा लोकसभा चुनकर जाते हैं


लेकिन इन पंचायती राज  त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि का कोई  आवाज उठाने वाला सदन में नहीं होता है वर्तमान समय में अगर आवाज उठाई गई है तो सरकार अभिलंब इसे वार्ड सदस्य एवं उपमुखिया एवं तमाम त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि का मानदेय में वृद्धि व मान सम्मान के साथ साथ पेंसन भी लागू की जाए, श्री सिंह ने कहा संसद विधान पार्षद विधानसभा सदस्य एवं मंत्री विधायक सभी का वेतनमान में प्रत्येक वर्ष वृद्धि किया जाता है लेकिन त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि सबसे  निचले पायदान के प्रथम स्तंभ होता है जिसके बारे में किसी ने भी आवाज को उठाने के बदला उसका आवाज को दबाने का काम किया है

वर्तमान में एन डी ए के मुख्य सचेतक सह  विधानपार्षद डॉक्टर दिलीप जैसवाल ने हम जनप्रतिनिधियों के मान सम्मान एवं हक हकूक की लड़ाई में अहम भूमिका निभाते हुए खाफी दमखम से वर्तमान सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के पास अपनी बातों को  सम्मान पूर्वक रखा,इसके लिए हम धमदाहा के तमाम उपमुखिया एवं वार्ड सदस्यों के तरफ से पुनः फिर से माननीय विधान पार्षद डॉक्टर दिलीप जायसवाल जी को दिल से आभार व ढेर सारी शुभकामनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post