फारबिसगंज/सुमन ठाकुर
रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह का एक दिवसीय प्रवास फारबिसगंज हुआ।इस क्रम में उन्होंने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की और संगठन विस्तार पर मुलमंत्र दिया
उन्होंने प्रेसवार्ता करते हुए कहा की सरकार मे रहते हुए लालू यादव ने सरकारी पैसे का दुरूपयोग किया।लालू आपने परिवार के नाम पर करोड़ रुपये का भ्र्ष्टाचार किया और संपति अजित है।वही आज सीबीआई और इडी की कारवाई इसपर स्वागतयोग्य हैं
वहीं इस मोके पर प्रदेश महामंत्री साहेब साह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम केसरी, आयुष कुमार गौरव चौधरी, नगर अध्यक्ष किशन शर्मा, अमित निराला, गोलू सिंह,सय्यद सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।