मनोज राय के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर कुरसेला भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष

कुरसेला/सिटी हलचल न्यूज़

कटिहार: प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोज राय को कटिहार जिलाध्यक्ष बनाने पर कुरसेला भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। कुरसेला भाजपा कार्यकर्ताओं में सहसंयोजक जिला शिक्षक प्रकोष्ठ श्री पवन कुमार सिंह ने बताया कि श्री राय के नेतृत्व में पहले भी भाजपा बहुत मजबूत हुआ है। आने वाले 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा। सीमांचल का सबसे महत्वपूर्ण कटिहार लोक सभा सांगठनिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण है


ऐसे में पार्टी इनके नेतृत्व में निश्चित सफल होगी और लोकसभा में कटिहार संसदीय क्षेत्र का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी का सांसद करेगा। इस कुशल और सहनशील संगठनकर्ता के प्रति विश्वास दिखाने के लिए प्रदेश नेतृत्व को भी बहुत-बहुत धन्यवाद। बधाई देने वालों में पूर्व जिला मंत्री सह सेमापुर प्रभारी राघवेंद्र प्रताप, जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, कुरसेला मंडल अध्यक्ष गौतम महतो, उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, मृत्युंजय सिंह

मुकेश ठाकुर, महामंत्री पंकज पासवान, गुलशन शर्मा, प्रमोद साह, अमृता गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, कुंदन पासवान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कैम्पू मंडल, बाबूलाल शर्मा, मिथुन चौधरी, रंजीत कुमार, राजेश मंडल, राजकुमार साह, पिंटू राय, अभिमन्यु कुमार इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post