भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मना

धमदाहा/विष्णुकांत

पूर्णियाँ: शनिवार को धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह के अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति सदस्य का बैठक एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि मनाया गया,साथ हीं साथ कार्ये समिति की बैठक आहूत किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से पूर्णिया सदर भाजपा विधायक विजय खेमका थे। बैठक में  विजय खेमका ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा हरेक सदस्यों को प्रत्येक बूथ पर जा जाकर पन्ना प्रमुख बनाना है


जिसमें अभी से ही आप लोग अपनी तत्परता के साथ कार्य ससमय निष्पादन कर संगठन को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें। मौके पर जिला महामंत्री राजेश रंजन जिला मंत्री अशोक साह,प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य शोभा कांत चौधरी भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों के देखरेख में कार्यसमिति सदस्य बैठक संपन्न हुआ

 जिसमें धमदाहा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मेहता, अमरदीप कुंवर उर्फ मिंकू कुंवर,मंडल मंत्री निरंजन मंडल किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद मंडल मंडल मंत्री मधु देवी कार्यसमिति सदस्य कल्पना देवी बूथ अध्यक्ष अविनाश कुमार कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद मंडल अति पिछड़ा मंच मोर्चा अध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर, कुंदन कुमार मेहता आदि अनेकों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित दिखे।

Post a Comment

Previous Post Next Post