कोढ़ा/शंभु कुमार
कटिहार:कोढ़ा नगर पंचायत में हुए प्रथम चरण के चुनाव का मतगणना के बाद जो परिणाम घोषित हुआ है वह काफी चौकाने वाला एवं दिलचस्प रहा। कोढ़ा नगर पंचायत के चुनाव के मतगणना परिणाम के बाद मुख्य पार्षद के पद पर धीरज सिंह विजय हुए। मुख्य पार्षद के पद पर धीरज कुमार सिंह को 2159 मत प्राप्त हुए जबकि द्वितीय स्थान पर डोमन चौधरी को 1691 मत प्राप्त कर्तव्य का सामना करना पड़ा। वही जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर रंजना राजन को 1629 मत प्राप्त कर विजई घोषित हुए, वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी मृत्युंजय कुमार को 1179 मत प्राप्त हुआ। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 1 से मानिक लाल बड़ायक 350 मत प्राप्त कर वार्ड पार्षद की कुर्सी पर काबिज हुए
वहीं द्वितीय स्थान पर रामप्रसाद बड़ायक 169 मत पाकर चुनाव हार गई। वही वार्ड संख्या दो से 145 मत प्राप्त कर वार्ड पार्षद के पद पर विराजमान हुए, राखी देवी 132 मत प्राप्त कर चुनाव हार गई। जबकि वार्ड संख्या तीन से पूजा शर्मा 378 मत पाकर विजई घोषित हुए प्रतिद्वंदी आयुषी शर्मा को 272 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड संख्या चार में अमित कुमार को 257 मत पाकर लोगों ने विजय की माला पहनाई, वहीं नूतन शर्मा को 151 मत ही मिले। जबकि वार्ड संख्या पांच में सोनी देवी 168 मत प्राप्त कर वार्ड पार्षद के पद पर कब्जा जमाया वहीं रीता देवी 79 मत पाकर पराजित हो गए। वार्ड संख्या छ्ह से धर्मवीर चौधरी उर्फ पिंटू ने 282 वोट हासिल कर विजय घोषित हुई वहीं प्रतिद्वंदी भवेश कुमार 127 मत प्राप्त कर चुनाव हार गये
वही वार्ड संख्या सात में राजेश कुमार चौधरी 214 पाकर जीत हासिल की।जबकि वार्ड संख्या आठ में मुजम्मिल हुसैन 359 मत लाकर विजय हुए जबकि द्वितीय स्थान पर नईम अंसारी 252 मत लाए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 9 में गुड़िया देवी 511 मत प्राप्त कर जीत का सेहरा अपने सर बांधने में कामयाब रहे। वही वार्ड संख्या 10 में विमल कुमार 354 मत प्राप्त कर विजय हुए। जबकि वार्ड संख्या 11 में नीरज गुप्ता 141 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। बहरहाल नगर पंचायत चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कहीं खुशी कहीं गम का माहौल छाया हुआ है।