कटिहार/मणिकांत रमन
कुरसेला। कड़ी सुरक्षा के बीच कुरसेला नगर पंचायत के चुनाव का मतगणना कटिहार तीनगछिया में संपन्न हो गया। चुनाव परिणाम में कुरसेला नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर लवली कुमारी पति संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव विजयी घोषित हुई है। जबकि उप मुख्य पार्षद पद पर पूनम देवी पति मनोज जायसवाल ने जीत हासिल किया। मुख्य पार्षद पद पर लवली कुमारी ने अपने प्रतिद्वंदी अनिता कुमारी को 137 मतों से पराजित कर दिया।
लवली कुमारी को 1693 व अनीता देवी को 1556 मत प्राप्त हुए। इसी तरह उप मुख्य पार्षद पद पर पूनम देवी ने 1994 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी साधना सिंह को 515 मतों से पराजित कर दिया। जबकि साधना सिंह 1479 मत लाकर दूसरे स्थान पर रही। इसी तरह 13 वार्ड पार्षद का भी परिणाम घोषित किया गया। उम्मीदवारों के जीत की खबर मतगणना हॉल से बाहर निकलते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।
समर्थकों ने उम्मीदवारों को फूल माला अबीर गुलाल लगा कर स्वागत किया। वही हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों के चेहरे पर मायूसी देखी गयी। बताते चलें कि कुरसेला नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर आठ एवं उप मुख्य पार्षद पद पर 8 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी दिया था। जबकि 13 वार्डों के लिए 82 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे।