रुपौली। विकास कुमार झा
रुपौली नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद से निरंजन मंडल 3216 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चांदनी देवी 2888 वोटों को 328 वोटों से हराकर रुपौली नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद से विजई हुए। वही उप मुख्य पार्षद पद से इंदू देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रानी देवी को 95 वोटों से हराई। वही आपको बताते चलें इस बार रुपौली नगर के लोगों ने पहली बार नगर पंचायत चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया था।
जबकि इस बार उप मुख्य पार्षद के पद आरक्षित होने के बाद कई राजनीतिक के धुरंधरों ने महिलाओं के लिए आरक्षित पद उप मुख्य पार्षद से अपने पत्नी, मां को चुनावी मैदान में उतारा था। वही ज़मीन ब्रोकर झुन्नू जयसवाल ने धनबल के सहारे अपने पत्नी आरती देवी को चुनावी अखाड़े में उतारकर अपने जीत का दावा ठोक रहे थे,जिसे रुपौली नगर पंचायत के मतदाताओं ने नकारा और आरती देवी को हार की मुंह खानी पड़ी। वही निरंजन मंडल के बारे में बताया जाता है, पंचायती राज के पहली चुनाव में भी धोबगिद्धा पंचायत से मुखिया पद से भी विजय हुए थे।
वही जब अब रुपौली नगर पंचायत बनी और चुनाव की रणभेरी बजीं सभी प्रत्याशियों के साथ साथ निरंजन मंडल भी अपने भाग्य को आजमाया और पहले ही प्रयास में मुख्य पार्षद पद से विजई प्राप्त की। वही नगर पंचायत रुपौली से वार्ड पार्षद पद पर बिमल देवी वार्ड 1,देव नारायण राय वार्ड 2 अनिरुद्ध मंडल, वार्ड 3 ,दरखशां आशिफ वार्ड 4, संजय कुमार मिस्त्री वार्ड 5,गगन कुमार जयसवाल वार्ड 7, नवीन शर्मा वार्ड 8, अभिमन्यु कुमार राय वार्ड 9, दिनेश रजक वार्ड 10,निलू देवी वार्ड 11, अनिता देवी वार्ड 13, पूनम देवी वार्ड 14, भास्कर कुमार वार्ड 15 से वार्ड पार्षद पद से जीत दर्ज किया है। वही वार्ड बारह से पूजा कुमारी और अनीता देवी को 239,239 बराबर मत आने के कारण दोनों के बीच में लॉटरी से हार जीत का फैसला किया गया ,जिसमें पूजा कुमारी का भाग्य साथ दिया ,जिसमें वह लॉटरी के माध्यम से विजय प्राप्त की।