जोगबनी नगर परिषद का मुख्य पार्षद रानी देवी व उप मुख्य पार्षद अनिता देवी बनी



जोगबनी/अजय प्रसाद

अररिया: नगर निकाय चुनाव में जोगबनी परिषद के जनताओ ने इस बार स्वर्गीय भगवान यादव के परिवारों  का साथ दिया, यूं कहे की कई अर्शे बाद स्वर्गीय भगवान यादव के परिवार को अपना समर्थन देते हुए उनके भांजे रोहित यादव की पत्नी रानी देवी को नगर परिषद के मुख्य पार्षद पद पर 2213 वोट से जीत दिलाई है। 


जानकारी अनुसार पूर्व विधायक जाकिर अनवर बैराक की पत्नी फिरोजी खातून उर्फ लाडली खातून को जोगबनी की जनताओं ने नकारते हुए रानी देवी को जीत दिलाई है। जोगबनी नगर परिषद के जमताओ ने फिरोजी खातून को 8530 वोट देकर एवम रानी देवी को 10793 वोट दे कर 2213 वोट के अंतर से रानी देवी को नगर की कुर्सी दिलाई है। वोही उप मुख्य पार्षद के लिए जल नल योजना के ठेकेदार बिट्टू चौधरी की मां अनिता देवी को 6850 वोट दे कर उसके नजदीकी प्रतिधांतित आइसा खातून को 4261 मत देकर 2589 वोट से अनिता देवी को जीत दिलाई है।


जोगबनी नगर में स्वर्गीय भगवान यादव के पत्नी भाजपा नरपतगंज विधानसभा के पूर्व विधायक दवेंती यादव के पक्ष  में जोगबनी नगर परिषद के वोटरों   ने वोट कर उनके समर्थकों कई वर्षो बाद हौसला बढ़ाया है। जिसमे उनके समर्थकों में खुशी व्याप्त है तथा जोगबनी के हर गली चोक चौराहे पर होली दीपावली एक साथ मनाते नजर आ रहे है। रोहित यादव के कार्यकर्ताओं ने गुलाल और मिठाई एक दुसरे को खिलाते हुए अपनी खुसी का इजहार किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post