पूर्णियाँ में लावारिस हालत में मिला करोड़ो के अष्टधातु की भगवान बुद्ध की मूर्ति

पूर्णियाँ/सिटिहलचल न्यूज़

श्रीनगर प्रखंड क्षेत्र के गढ़िया बलुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या - 05 के मेहता टोला में एक अष्ट धातु से निर्मित भगवान बुद्ध का प्राचीन मूर्ति मिली है। गढ़िया बलुआ पंचायत के मुखिया सुनील कुमार पासवान ने बताया कि शुक्रवार की सुबह क़रीब सात बजे गाँव वाले खेतों में मकई लाने जा रहे थे


तभी उन लोगों का नज़र छठ पोखर के पास रखे भगवान बुद्ध के मूर्ति पर पड़ा, जिसका वजन लगभग 12-15 किलो लग रहा था। जिसके बाद पाँच नंबर वार्ड के वार्ड सदस्य पति हरि पासवान ने मुखिया सुनील कुमार पासवान को ख़बर किया

सूचना मिलते ही मुखिया मेहता टोला आए और मूर्ति को देखने के बाद के नगर प्रशासन को ख़बर किया। के. नगर प्रशासन ने मुखिया जी के सहयोग से मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। कहाँ से यहाँ आया किसी को इसकी जानकारी नहीं है। मूर्ति का अंतराष्ट्रीय मूल्य करोड़ो में है।

Post a Comment

Previous Post Next Post